फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने जिलाधिकारी से मिल सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही से मिला। शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग किया कि कोविड 19 में लगे प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी करने के लिए उन्हें ड्रेस व कीट उपलब्ध कराया जाए। शिक्षकों का टेस्ट एवं बीमा कराया जाए। जहां पर अधिक संख्या में रोडवेजकर्मी व रेलकर्मी पर्याप्त संख्या में हैं वहां अध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त किया जाए। इसी प्रकार अध्यापकों की ड्यूटी करने के लिए 2 से 3 सप्ताह के अंतराल पर उनकी ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, तेज प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें