बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को चाक डॉउन कर शिक्षण कार्य से विरत रहे। इस दौरान शिक्षकों ने उप्र माध्यमिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन करके अध्यापकों की सेवा सुरक्षा, प्रधानाचार्य की पदोन्नति को समाप्त कर दिया है। इससे सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शोषण की आग में सरकार द्वारा झोंक दिया गया है। जबकि राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन वापस कर सरकार द्वारा कर्मियों का भविष्य अंधेरे में डाल दिया गया है। इसके विरोध में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय स्तर पर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। इस मौके पर लाल साहब यादव, जमीउद्दीन सहित अन्य शिक्षकगण शामिल रहे।