फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: असलहा कारोबारी आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक सस्पेंड, अब तक 11 आरोपी जेल में

Sat, 04 Mar 2023 06:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के असलहा कारोबारी नंदलाल ने सूदखोरों की प्रताड़ना से भयभीत होकर एक फरवरी को  गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। दुबहर स्थित परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षक समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता ने एक फरवरी को की थी खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता आत्महत्या मामले में आरोपी और जेल में निरुद्ध शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह मिंटू को बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक अपने पैतृक गांव दुबहर स्थित परिषदीय स्कूल में तैनात था। बीएसए ने शुक्रवार को निलंबन की कार्रवाई दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी एके झा की रिपोर्ट के आधार पर की है।

विज्ञापन


इसके पूर्व मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद बीएसए ने आरोप शिक्षक का वेतन भुगतान बाधित कर दिया था। बीते माह एक फरवरी को मालगोदाम रोड स्थित असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता ने दिन में करीब एक बजे फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली थी।

सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर की थी खुदकुशी

फेसबुक लाइव के दौरान उसने आरोप लगाया था कि जिले के सूदखोरों ने रकम वापस लेने के बावजूद दबाव डालकर उसका घर की रिजस्ट्री करा ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अखिलेश सिंह मिंटू समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था और कुछ दिन बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक अखिलेश सिंह मिंटू ने भी मृत असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता को सूद पर पैसा दिया था और मय ब्याज वापस करने का दबाव बना रहा था। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो बीते वर्ष ही आरोपी शिक्षक को उत्कृष्ट शिक्षक के सम्मानित किया गया था।
पढ़ें: फेसबुक पर LIVE होकर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, सूदखोरों से था तंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें