फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बलिया में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत में अध्यापक निलंबित, बीएसए ने कार्रवाई

Fri, 06 Oct 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संवरूपुर अनुसूचित बस्ती में तैनात शिक्षक देवेंद्र भारती को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संवरूपुर अनुसूचित बस्ती में तैनात शिक्षक देवेंद्र भारती को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे थे। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के उक्त विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा गलत हरकत करने की शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही साबित पाए गए।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक अध्यापक देवेंद्र भारती को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय लखुसराय डंडारी शिक्षा क्षेत्र नगरा से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें