फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र के सहारे शिक्षक की नौकरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के जय प्रकाश यादव के नाम पर सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे गड़वार थाना क्षेत्र के मठमैन निवासी ज्ञानप्रकाश अतिश को बुधवार को बीआरसी पकवाइनार के गेट से एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एसटीएफ ने शैक्षिक अभिलेख के अलावा दो मोबाइल और नकदी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सहायक अध्यापक जय प्रकाश यादव नाम से प्राथमिक विद्यालय, कुरेम, रसड़ा में नौकरी कर रहा था, जिसका वास्तविक नाम ज्ञान प्रकाश अतिश है, जो जय प्रकाश यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया के शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसका वास्तविक नाम ज्ञान प्रकाश अतिश पुत्र शिव जी यादव ग्राम मठमैन, थाना गड़वार, जनपद बलिया है। बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 2006 में बाल विद्या भवन हायर सेकेंड्री स्कूल रतसर, बलिया से एवं 2008 में इंटरमीडिएट की परीक्षा रामदाश इंटर कालेज, सिकरिया नं. -01, बलिया से एवं स्नातक परीक्षा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रकसा, गड़वार बलिया से उत्तीर्ण किया है। उसने अपनी नौकरी के लिये दस्तावेज स्वयं और राजू यादव पुत्र रामरतन यादव साकिन रकसा, रतसर के सहयोग से बनाया है।
विज्ञापन

बताया कि राजू यादव ने ही शैक्षिक दस्तावेज जय प्रकाश यादव के नाम का उपलब्ध कराया था। फिर इन लोगों द्वारा बीए के अंक पत्र में हेर-फेर की कूटरचना करके वह सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुआ था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रसड़ा में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। एसटीएफ की टीम में निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, हेकां यशवंत सिंह, आशुतोष तिवारी, अभिलाष तिवारी, आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह, रणधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय ने बताया कि सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई हुई है और एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें