फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे नहीं पर गुरुजी को जाना होगा विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना महामारी में सतर्कता एवं सावधानी बरतने के लिए कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय और निजी विद्यालयों में 11 अप्रैल तक पढ़ाई नहीं होगी लेकिन इस दौरान विद्यालयों में यदि कोई प्रशासकीय कार्य कराए जा रहे हैं, तो कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए उसे कराया जाएगा। शिक्षकों को विद्यालय जाना पड़ेगा। बीएसए शिवनारायण सिंह ने इसकी जानकारी दी। बीएसए ने कहा कि परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में हाउस होल्ड सर्वे, बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया, मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत परिवर्तन लागत की धनराशि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में भेजे जाने के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, अनाज वितरण की कार्रवाई, पाठ्य पुस्तकों का वितरण, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई-पाठशाला, परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प की गतिविधियां, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, यू-डॉयस प्लस की गतिविधियां एवं समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति विद्यालय में आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें