फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के दुबे टोला निवासी शिक्षक की बीएसटी बंधे के पास बाढ़ के पानी डूबने से शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर पंचायत के दुबे टोला पुरवा निवासी महातम दुबे (58) पुत्र भोलानाथ दुबे शनिवार सुबह अपनी गाय को दियारे छोड़ने के लिए घर से निकले थे। गाय को दियारे में छोड़कर वापस रामपुर ढाला आए तो गाय भी वापस आ गई। पुन: गाय को पकड़कर वे दियारे में पहुंचाने के लिए जाने लगे। बीएसटी बंधे के पास बाढ़ के पानी में उनका पैर फिसल गया। गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ के जवानों को बुलाकर शव को निकलवाया। महातम दुबे बच्चों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें