फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर 20 मीटर तक टी स्पर बहे, बीएसटी बांध पर खतरा

विज्ञापन
बैरिया तहसील क्षेत्र बकुल्हा-संसार टोला स्थित टी स्पर को काटती सरयू नदी की लहरे। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बकुल्हा संसार टोला बंधे को बचाने के लिए वर्ष 2017 में इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम पंचायत में टी स्पर बृहस्पतिवार को फिर 20 मीटर की दूरी में बह गए हैं। चार दिन पहले सरयू के कटान की जद में टी स्पर आया था। जिलाधिकारी बलिया एसपी शाही बाढ़ विभाग के अधिकारियों संग मौके पर पहुंच बंधे को बचाने के लिए दिन रात कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा था किसी भी हालत में कटान को रोकना है। इसके तहत फ्लड फाइटिंग कोष से कटान रोकने के लिए टी स्पर के एक तरफ से कार्य शुरू किया था। कार्य से कटान पर कुछ हद तक लगाम लगा लेकिन बृहस्पतिवार को नदी की लहरों से लगभग 20 मीटर टी स्पर सरयू की धारा में बह गए। लोगों की मानें तो अब बीएसटी बांध को बचाना बाढ़ विभाग के लिए मुश्किल हो जाएगा। जैसे ही टी स्पर कटेगा बंधे को नदी निशाना बना लेगी। बाढ़ विभाग के अवर अभियंता आरडी यादव ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण टी स्पर पर दबाव बढ़ गया और कुछ भाग कट गया लेकिन इससे बंधे पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बंधा पूर्ण रुप से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें