फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भूमि विवाद में टेलर ने ट्रैक्टर चालक के सीने में कैंची घोंपी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव के पिपरा खुर्द में आबादी की जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालक कौलेश्वर राजभर के सीने में कैंची घोंप दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिपरा कलां गांव के पिपरा खुर्द निवासी कौलेश्वर राजभर (48) से आबादी की जमीन को लेकर टेर पुष्पेंद्र टेलर से विवाद है। बृहस्पतिवार की शाम को दोनों में विवाद हो गया। कौलेश्वर के सीने में कैंची पुष्पेंद्र ने घोंप दी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कौलेश्वर राजभर को सीएचसी नरहीं लाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बलिया जाते समय रास्ते में कौलेश्वर राजभर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें