अक्षय लाल ने कहा कि जिला प्रशासन सहित सभी से अनुरोध करने के बावजूद आरोपियों के प्रभाव के कारण कहीं सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों ने कूट रचना कर बिना अभिभावकों की अनुमति से दोनों बच्चों का एडमिशन कर दिया। अक्षय लाल ने बताया कि लखनऊ, नगरा व बलिया पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने पर कोर्ट में आवेदन देना पड़ा। इस बाबत थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी।