फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला को गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। करमानपुर गांव में दो दिन पूर्व खेत में घास काट रही वृद्ध महिला को गोली मारने के मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गोली से घायल फुलझरियां देवी निवासी हेवन्तपुर निवासी के पुत्र योगेंद्र यादव ने सोमवार को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां अपने मक्के के खेत में काम कर रहीं थीं। इस दौरान नीलगाय का शिकार करने के लिए घात लगाकर दिनेश नट निवासी दलपतपुर, कमालुद्दीन निवासी पांडेयपुर, पीयूष सिंह व कन्हैया सिंह निवासी तालिबपुर खेत में बैठे थे। अचानक खेत में ताबड़तोड़ गोली चलने लगी। गोलीबारी में मां घायल हो गई।
मैंने भाग रहे दिनेश नट व पीयूष सिंह को पकड़ने का प्रयास किया। इसपर कन्हैया सिंह बंदूक तान कर मारने की धमकी देने लगा। माँ की हालत गम्भीर होने के कारण अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, वहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि घायल महिला के पुत्र योगेंद्र ने चार के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें