फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गुड़ के स्वाद से सैलानियों के मन में घुली मिठास

विज्ञापन
नगर के मुहम्मदपुर मोहल्ला में पहुंचने पर माल्यार्पण कर सैलानियों का किया गया स्वागत। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जलमार्ग से वाराणसी से चले विदेशी सैलानियों का जत्था शुक्रवार शाम बलिया के महावीर घाट पहुंचा। इस दौरान उन्होंने घाट के पास स्थित गांव मोहम्मदपुर में ग्रामीणों का रहन-सहन देखा। ग्रामीणों से ट्रांसलेटर के सहारे बातचीत की। ग्रामीणों से मांग कर गुड़ भी खाया। 15 मिनट तक ग्रामीणों से जानकारी हासिल करने के बाद सैलानियों का जत्था वापस लौट गया।
विज्ञापन

प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। जल परिवहन को लेकर गांव के किनारे कई घाटों पर जेटियां भी बनाई जा रही हैं। बलिया शहर के पास कंसपुर में भी जेटी बननी है। इन सबके बीच जलमार्ग से विदेशी सैलानियों का आवागमन शुरू हो गया है। इसी क्रम में, शुक्रवार को महावीर घाट में विदेशी सैलानियों का एक क्रूज आकर रुका। इस क्रूज में स्विट्जरलैंड, जर्मनी और यूरोप के अन्य देशों के सैलानी थे। उन्होंने महावीर घाट के मोहम्मदपुर गांव में रुककर वहां के ग्रामीणों का हाल-चाल, रहन-सहन और वेशभूषा पर चर्चा की। ट्रांसलेटर के जरिए उनसे बातचीत की। रोजमर्रा के जीवन के विषय में जानकारी हासिल की।
विदेशी सैलानियों ने ग्रामीण परिवार की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों से बातचीत की। घरों में जाकर देखा और पशुओं के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों से गुड़ लेकर भी खाया और उसकी प्रशंसा की। विदेशी सैलानियों ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है और वह यहां पर फिर आना चाहेंगे। इससे पहले जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, जिला कृषि अधिकारी धमेंद्र सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें