फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी 12 और राजधानी सुपरफास्ट एक घंटे देरी से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ठंड और कोहरे ने ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर बितानी पड़ रही है। दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से दो से 12 घंटे तक बिलंब से चल रही है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री लेट होने से परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों व बच्चों का हो रही है। दिन में आने वाली ट्रेनें देर रात पहुंचने के कारण यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर बितानी पड़ रही है। ठंड में वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सोमवार को बलिया से गुजरने वाली 12562 नई दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी 13 घंटे बिलंब से चल रही है। 12532 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस पांच घंटे, 20503 न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, 19306 शिप्रा एक्सप्रेस 2.32 घंटे लेट से पहुंची। ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे यात्री काफी परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की कोहरे के कारण ट्रेनें बिलंब चल रही हैं। यात्रियों को ठहरने के लिए यात्री निवास में साफ-सफाई कर प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें