चिभिन्न मांगों को लेकर कलेकट्रेट परिसर से दिल्ली के लिए रवाना होते स्वाभिमान साइकिल में शामिल
बलिया। ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने, ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लागू करने, छात्रसंघ बहाल करने, कॉलेजियम सिस्टम समाप्त करने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर 18 अगस्त को शहीद स्मारक बैरिया से शुरू हुई स्वाभिमान साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर नमन किया गया। शहर में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके बाद यात्रा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर नमन कर दिल्ली के लिए रवाना हुई।