फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेयजल और सीवरेज योजना के तहत किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत बांसडीह में अमृत 2.0 के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व सीवरेज निर्माण योजना को लेकर नगर पंचायत व जल निगम की टीम ने कस्बे में सर्वे किया। योजना को धरातल पर लाने की रूपरेखा बनाई। जल निगम के जेई घनश्याम सिंह द्वारा नगर पंचायत में स्वच्छता मिशन द्वारा प्रस्तावित पानी टंकी व सीवरेज की आवृत्ति को भ्रमण के स्थल चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन

बताया कि नगर पंचायत में एक पानी की टंकी का निर्माण होना है। साथ ही सीवरेज योजना के अंतर्गत पूरे नगर पंचायत को सीवरेज से जोड़ा जाएगा। इसमें 75 सेमी की 9 नालियां बनाई जाएंगी। इनके द्वारा पूरे नगर पंचायत की जल निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। पानी टंकी की स्थापना के लिए जमीन की समस्या सामने आने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह ने जमीन की व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर काफी हद तक रूपरेखा स्पष्ट हो गई। योजना में सब ठीक रहा तो इसी वर्ष नवंबर दिसंबर तक काम शुरू कर दिया जाएगा। जेई घनश्याम सिंह ने बताया कि उक्त सीवरेज योजना में समयबद्ध तरीक़े से बढ़ती आबादी के साथ 2055 तक जल निकासी सुचारू रखने की व्यवस्था को समायोजित किया गया है।
विज्ञापन

2025 तक पानी टंकी का निर्माण हो जायेगा। इससे नगर पंचायत बांसडीह के सभी वार्डों लगभग 4 किमी की दूरी तक पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। मौके पर सभासद निखिल जी, कृष्णा वर्मा, छट्ठू चौहान, अतुल गुप्ता, संजीव पटेल, मैहिलाल सिंह, अशोक गुप्ता, अशोक पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें