फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकाल सरकार को घेरा

विज्ञापन
रतसर कस्बा में महंगाई के विरोध में पर्चा बांट कर लोगों को जागरुक करते कांग्रेस नेता जैनेंद्र कुम? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रतसर। विधानसभा फेफना के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जैनेंद्र पांडेय मिंटू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा सहित आसपास के गांवों में महंगाई और बेराजगारी के विरोध में पदयात्रा निकाली। लोगों को हैंडबिल आदि देकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया। नुक्कड़ सभा में जैनेंद्र मिंटू ने कहा कि केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकार्ड स्तर पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर अनाज, दाल, तेल जैसी दैनिक जरूरत की आसमान छूती कीमतों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी है। अवधेश पांडेय, सुनील शर्मा हामिद रजा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें