फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने गरीब बेटी की कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/लालगंज। विधायक सुरेंद्र सिंह ने खपड़िया बाबा आश्रम प्रांगण में बुधवार को गरीब बेटी की शादी कराई और आवश्यक सामग्री प्रदान कर विदाई की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विधायक द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन करने के लिए निर्धारित तिथि 9 मई थी लेकिन कोरोना की वजह से सामूहिक विवाह समारोह स्थगित करना पड़ा। चांददियर निवासी सुमंत साह ने लड़की की शादी कराने की बात विधायक से कही जिस पर विधायक ने शादी कराने की तिथि 9 जून बुधवार को आश्रम प्रांगण में तय की। बुधवार को भगवानपुर निवासी रवि शंकर पुत्र दुलारचंद शाह व चांद दियर निवासी सुमंत साह की पुत्री संगीता से विवाह कराया और अपनी तरफ से बड़ा बक्सा, रजाई, तोषक, वस्त्र आदि सामग्री देकर विदाई की। विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि हर गरीब की बेटी मेरी बेटी है किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मुझे बताएं मैं खुद उस बेटी की शादी कराऊंगा। इससे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा लगभग 400 शादियां सामूहिक विवाह समारोह के तहत कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें