फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस में वृद्घि को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। किसानों की समस्याओं, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और ज्वलंत समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के चलते आम आदमी परेशान है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। चहुंओर अराजकता का बोलबाला है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। ज्ञापन में चौकिया मोड़ से तेंदुआ और कुंडल ढाले से बहोरवा मार्ग के निर्माण की मांग की। ज्ञापन पर समाजवादी युवजन सभा राज्य कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य रविप्रकाश, शाहिद समाजवाद, विशाल कनौजिया, कमलेश कनौजिया, बृजेश यादव, अरुण यादव, हृदय शंकर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें