फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्युत कर्मियों की हड़ताल से लड़खड़ाने लगी आपूर्ति, कई उपकेंद्रों पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में सभी तरह के कर्मियों की ओर से कार्य बहिष्कार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी है और रात 10 बजे से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसके चलते जिले में विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। जिला मुख्यालय पर आधी रात के बाद से ही आपूर्ति ठप है। अन्य इलाकों में भी आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। उधर, जिला प्रशासन ने भी वैकल्पिक व्यवस्था रखी है और सभी उपकेंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक निजी कंपनी के कर्मियों को भी उपकेंद्र संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

15 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार से ही कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। यह आंदोलन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इन्हीं मांगों को लेकर चार माह पहले हुए आंदोलन के दौरान ऊर्जा मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया। उधर, दूसरे दिन कर्मियों के कार्य बहिष्कार के बीच बिजली की आपूर्ति जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाके तक चरमराने लगी। कर्मियों के रात 10 बजे से हड़ताल पर जाने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी एसडीएम को मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। आईटीआई उत्तीर्ण तकनीकी दक्षता वाले करीब 100 छात्रों को उपकेंद्रों पर तैनात किया गया है। प्रत्येक उपकेंद्र पर दो छात्र तैनात हैं और इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। जिले में स्थित 132 केवीए के पांच पावर हाउस पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। हालांकि इसके बावजूद बिजली आपूर्ति जहां चल रही है वह तो चल रही है लेकिन किसी फॉल्ट से बंद हो जा रहा वहां की आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रहा है। आलम यह है नगर के विशुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से आधी रात से ही बिजली की आपूर्ति ठप है। इसके अलावा न्यू सिविल लाइन उपकेंद्र से भी आपूर्ति शाम को ठप हो गई। नगर में आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को खासकर पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसके अलावा पड़ रही गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी उपकेंद्रों का चक्रमण करते रहे।
विद्युत कर्मियों की हड़ताल के बाद संगीन के साए में विद्युत आपूर्ति रही जारी। ठेकेदार के संविदा बिजली कर्मियों के सहारे प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति बहाल रखी। हड़ताली विद्युत कर्मी कुछ गड़बड़ न करें। इसलिए सरकार के आदेश पर विद्युत उपकेंद्र बैरिया नगर व देहात, विद्युत उपकेंद्र लोक धाम ठेकहा, विद्युत उप केंद्र जयप्रकाश नगर व सोनवानी तथा दिघार में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। पुलिस की संरक्षा में विद्युत आपूर्ति बहाल रही। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्युत उप केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयारी है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने की कवायद तेज कर दिया है। प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के लिए विद्युत उपकेंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है, जो आईटीआई के छात्रों व तकनीकी कार्य में दक्षता प्राप्त लोगों के सहयोग से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे। इस बीच हड़ताल के पहले दिन बृहस्पतिवार को आपूर्ति व्यवस्था लचर रही और दोपहर के बाद आपूर्ति व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ। हालांकि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से शुरू हो रही है, लेकिन इसके पूर्व आपूर्ति की स्थिति ठीक नहीं रही। उपजिलाधिकारी एआर फारुकी ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था ठीक रखने के लिए अवायां, पशुहारी और रजईपुर उपकेंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में आईटीआई के छात्रों की तैनाती कर दी गई है, जो आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने में मदद करेंगे। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि विद्युत उपकेंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

सभी उपकेंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों के साथ ही आईटीआई के दो छात्रों को तैनात किया गया है। उपकेंद्रों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रयास है कि आपूर्ति बहाल रहे।
- प्रशांत कुमार नायक, एसडीएम, बलिया सदर।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का कार्य बहिष्कार जारी
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कार्य बहिष्कार आन्दोलन एवं हमारी समस्याओं को तीन दिसंबर 2022 को ऊर्जा मन्त्री से हुए समझौता का अनुपालन नहीं कराया जाता तो आज रात्रि 10 से केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर 72 घंटा काम बन्द आन्दोलन शुरु किया जाएगा। विद्युत सप्लाई आप तक सुचारू रूप से पहुंचे यह प्रबन्धन शासन प्रशासन की जिम्मेवारी है। आज का विरोध सभा विद्युत वितरण खंड द्वितीय में बीबी सिंह संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में था जो नगीना राम के संचालन में प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर दुष्यन्त कुमार जिला विद्युत मजदूर पंचायत एवं श्री सहदेव चौबे अध्यक्ष विद्युत मजदूर संघ के अलावा सभी अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, व विद्युत कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें