बलिया। ददरी मेला के लिए रविवार एक बार फिर लक्की साबति हुआ। मीना बाजार में जहां खरीदारों की भारी भीउ रही, वहीं दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। इतना ही नहीं झूला-सर्कस वालों की भी बल्ले बल्ले रही। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेला में आने वालों लोगों के चलते दिन भर कदम चौराहा और टोल टेक्स पर जाम की स्थिती बनीं रही। कारण कि सुबह से ही लोग परिवार के साथ विभिन्न साधनों से मेले पहुंचने लगे। खरीदारी करने के बाद जलेबी, चाट समेत अन्य आइटमों का आनंद उठाते रहे। कोई ऊनी कपड़े खरीद रहा था तो कोई घर सजाने वाले आइटमों पर जोर दे रहा था। मेले में पारंपरिक दुकानों के साथ नामी कंपनियों के प्रदर्शनी व स्टाल पर भी भीड़ लगी हुई थी। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद के सामान के लिए मोलभाव करने में लगी हुई थीं। बच्चे खिलौने व खेलकूद के सामान खरीदने के लिए उछलकूद मचा रहे थे। मेला में आए लोगों घरेलू उपयोग में आने वाले जरूरत की चीजों के अलावा खेती किसानी के लिए भी सामान खरीदने में भी रुचि दिखाते नजर आएं।सुरक्षा इंतजाम के लिहाज से मेला प्रभारी नंद कुमार तिवारी हमराहियों के साथ गश्त करते नजर आएं।