बलिया। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बलिया-पनवेल-बलिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन छह और सात जुलाई को करने का निर्णय लिया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि छह जुलाई को बलिया से रवाना होने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी (05193) बलिया से शाम 16:50 बजे खुलेगी, गाजीपुर सिटी, वाराणसी जं, प्रयागराज जं, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक, कल्याण होते हुए 21:45 बजे पनवेल पहुंचेगी। सात जुलाई को पनवेल से रवाना होने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी (05194) पनवेल से 23:15 बजे छुटकर 04:55 बजे बलिया पहुंचेगी।