फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त खाने से किशोरी की गई जान, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर बुधवार को दोपहर एक किशोरी व युवक ने जहर लिया। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहा दोनों को हालत गंभीर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। किशोरी जनपद मुख्यालय जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर निवासी किशोरी अंजू (16) पुत्री बीर बहादुर रामलीला मैदान के प्रांगण में पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खाकर कर अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने एम्बुलेंस से रसड़ा सीएचसी ले आई जहां से गंभीर अवस्था में उसे रेफर कर दिया गया। किशोरी मां बाप के साथ ननिहाल गयी हुई थी। ननिहाल से सीधे रामलीला मैदान पहुंची थी। पुलिस किशोरी के मोबाइल को कब्जा में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी। दूसरी घटना उरदैना गांव में सोनू (25) पुत्र रामजी राजभर ने विषाक्त खा लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां से उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें