फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लगेड़ी : राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नगर निकाय का चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। एक नई ताकत के रूप में सबके सामने आएगी। कार्यकर्ता पूरे दम-खम के साथ लग जाएं। गांधी पार्क में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उक्त बातें कहीं।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक यशवंत कुमार सिंह ने ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर को अंगवस्त्रम और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। ओपी राजभर ने कहा कि जातीय जनगणना से ही गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों को उनके हक व अधिकार मिल सकेगा, लेकिन सरकार इस पर पूरी तरह चुप है। घरेलू बिजली मुफ्त, एक देश एक शिक्षा व मुफ्त चिकित्सा में भले ही देर लगे, लेकिन इसे भी हासिल करके ही दम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हक व अधिकार मिल सके उसके लिए नौकरी सहित सभी स्थानों पर उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए ताकि वे पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी। गुलामों को गुलामी का एहसास करा दो वे खुद अपनी हक व हिस्सेदारी ले लेंगे। समारोह को प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, द्वारिका सिंह, जावेद अंसारी, सुनील सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, उमरावती सिंह, सरिता सिंह, अंशु राजभर, कृष्णमोहन सिंह ने आदि ने संबोधित किया। संचालन दिनेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें