फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई सुभासपा : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। क्षेत्र के कोथ गांव में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजभर समाज की ताकत के बल पर पार्टी खड़ीकर ओमप्रकाश राजभर ने समाज को सिर्फ छलने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण 2022 का विधानसभा चुनाव है। इसमें 17 सीटें मिलने के बावजूद स्वयं एवं अपने पुत्र के अलावा किसी भी राजभर के बेटे को चुनाव नहीं लड़ाया। इससे यह सिद्ध हो गया है कि वह राजभर समाज के लिए भस्मासुर बन गए हैं। आगामी चुनाव में यही राजभर समाज भस्मासुर का राजनीतिक वध करेगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सिर्फ बाप और बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने सत्ता में आने के बाद समाज के लिए कुछ भी नहीं किया।
यही नहीं, अपने पुत्र के लिए एमएलसी अथवा राज्यसभा की सीट न मिलने पर भाजपा के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर गठबंधन तोड़ दिया। कुछ ऐसा ही हाल सपा के साथ गठबंधन में हुआ। समाज को एक प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अब राजभर समाज जाग चुका है और ओम प्रकाश राजभर के झांसे में नहीं आने वाला है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी में हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलेगा और चुनाव में भी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बड़ेलाल चौहान, अच्छेलाल राजभर, रामाशीष यादव, बंगाली रावत, गुड्डू तिवारी, राम दुलारे राजभर, दलसिंह राजभर, यशवंत कुमार, मनोज राजभर, छठ्ठू राजभर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामदेव राजभर और संचालन हरिहर राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें