बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा राजभर ने अपने 40 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी में महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया है। इस्तीफे से पहले उन्होंने पार्टी के झंडे को जमीन पर फेंक दिया। सीमा राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पार्टी को समाप्त करने में लगे हैं। कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। जबकि ओमप्रकाश राजभर समाज के लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। कहा कि अरविंद राजभर पद देते हैं और ओमप्रकाश राजभर अगले दिन उसे निरस्त कर देते हैं।