फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ के पानी में घिरे 10 स्कूलों पढ़ाई हो रही बाधित

विज्ञापन
शिवपुर कपूर दीयर पंचायत में उच्च प्राथमिक विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र में दस प्राथमिक स्कूलों व उच्च प्राथमिक स्कूलों के भीतर बाढ़ का पानी भर गया है। जहां करीब दो हजार बच्चे पंजीकृत है। बाढ़ के कारण इन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न्याय पंचायत मुरार पट्टी के पांचों ग्राम पंचायत व कोडहरा ग्राम पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इन ग्राम पंचायतों के दस परिषदीय स्कूल में पानी भर गया है, इन स्कूलों में पंजीकृत बच्चे बीएसटी बंधे के भीतर के स्कूलों में आकर पढ़ाई करते हैं। बाढ़ के कारण अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ बच्चों को अविभावक व्यक्तिगत नाव से, तो कुछ को कंधे पर बैठाकर स्कूल पहुंचाने जा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार की तरफ से नाव की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर ब्लाॅक तहसील और बाजार आदि कार्य के लिए आने-जाने में सहूलियत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें