फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने कुलपति का पुतला किया दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अतुलेश यादव के नेतृत्व में बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम सिकंदरपुर के छात्रों बृहस्पतिवार को पुतला जलाकर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के फैसले का विरोध किया। इस दौरान प्रायोगिक परीक्षा में 75 अंक की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अतुलेश यादव ने कहा कि कुलपति ने फरमान को वापस नहीं लिया तो छात्र तल्ख आंदोलन करेंगेे। इस मौके पर अजीत पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष अंकित पासवान, प्रवीण सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष अनिकेत साहनी, श्रीनिवास चौहान, विशाल पासी, अमरजीत यादव, राहुल कुमार, शहजाद, सोनू यादव, बबीता यादव, नेहा गुप्ता, दुर्गा तिवारी, अंशु यादव, अर्चना कुमारी, निशा पासवान, पिंकू गुप्ता, गुड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें