फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस चौकी परिसर में की प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों के तैनाती की मांग

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर नगर के सिविल लाइन पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करते टीडी कालेज के छात्र। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर के मुरली मनोहर टीडी कॉलेज के छात्रों ने सिविल लाइन स्थित पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में से शिक्षण कार्य के लिए आते हैं। लेकिन आए दिन छात्रों के साथ टीडी कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों द्वारा मारपीट की जाती है। साथ ही छात्राओं के साथ ही दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि कॉलेज परिसर में स्थायी रूप से दो महिला सहित चार पुलिसकर्मियों तत्काल तैनाती की जाए। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ हो रही मारपीट की घटना पर अंकुश लग सके। इस मौके पर अमित कुमार सिंह, मोहन सिंह, अभिषेक, अंकित मिश्र, आदित्य परिहार, प्रशांत पांडेय रिंशु, सौरभ पांडेय, अभिनव कुमार चंचल, हिमांशु सिंह, अनुराग पटेल, सूरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें