फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल स्टैंड की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। अमर नाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा में बुधवार को विद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र की बाइक चोरी के खिलाफ छात्र धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों का कहना था कि विद्यालय में साइकिल व बाइक स्टैंड नहीं होने के कारण बाइक चोरी हुई है। यदि विद्यालय में बाइक स्टैंड होता तो मनीष वर्मा की बाइक चोरी नहीं हुई होती। इस दौरान छत्रों ने विद्यालय में पठन पाठन भी बाधित किया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। वहीं प्राचार्य गौरीशंकर द्विवेदी व डॉक्टर संजय मिश्र ने छात्रों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। कहा कि आप लोग लिखित शिकायत दीजिये। विद्यालय प्रशासन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में आप लोग का सहयोग करेगा। इस मौके पर आदित्य मिश्र, इशु सिंह, राहुल मिश्र, अमीत पांडेय, मनीष वर्मा, रोहित सिंह, बिट्टु मिश्र सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें