बलिया। गोंड खरवार जनजाति प्रमाण पत्र जनपद के तहसीलदारों द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी न करने पर कुंवर सिंह पीजी कालेज के महामंत्री कृष्णा कुमार गोंड के नेतृत्व में समाज के छात्रों ने कुंवर सिंह चौराहा पर पुतला दहन किया।इस मौके पर उपस्थित छात्रों ने तहसीलदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व महामंत्री रंजीत कुमार गोंड ने कहा कि जनपद के सभी महाविद्यालयों में जनजाति गोंड, खरवार छात्र अध्ययनरत है लेकिन इस समय जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे समाज के छात्र-छात्राओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर दीपक प्रसाद गोंड,सुरेश शाह, मंटू ठाकुर, नितिश राजभर आदि मौजूद रहे।