फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में ये क्या हो गया: कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने सभी शिक्षकों को बनाया बंधक, बच्चों ने बताई सच्चाई

Sat, 21 Jan 2023 10:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
बच्चों से जब बात की गई तो उन्होंने एक-एक बात बताई। 
विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने सभी शिक्षकों को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में शिक्षा क्षेत्र के दुर्जनपुर कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया। इससे शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कक्षा 8वीं में पढ़ने वाला छात्र धीरज ने बताया कि कोविड काल में मिलने वाले मध्याह्न भोजन के पैसे अभी तक किसी भी छात्रों को नहीं मिल पाया है, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार प्रधानाध्यापक से की, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण शुक्रवार को उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ अन्य शिक्षकों को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन

वहीं, दुर्जनपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि चौथे चरण का बच्चों का पैसा नहीं मिलने के कारण सभी अध्यापकों को ताले में बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर दुर्जनपुर ग्राम प्रधान रूपा सिंह के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे। आश्वासन पर बच्चों ने शिक्षकों को बंधन से मुक्त किया। इस दौरान बैरिया खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा है तो सभी बच्चों का पैसा भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें