फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: असहाय मरीज के इलाज में लापरवाही पर छात्रों ने सीएमएस का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में गरीब असहाय मरीज के इलाज में लापरवाही को लेकर छात्र नेताओं ने मंगलवार को सीएमएस का घेराव किया। छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की। बीते माह एक गरीब असहाय मरीज के इलाज में हुई लापरवाही के कारण मरीज का पैर काटने की स्थिति आ गई। छात्र नेता सूरज यादव का आरोप है कि ऑर्थो के एक डाक्टर कमीशन के लिए मरीजों का बाहर भेजकर के निजी जांच केन्द्रों में जांच कराते हैं, जबकि सारी जांच की व्यवस्था जिला अस्पताल में उपलब्ध है। सीएमएस डा. एसएन यादव ने मामले को संज्ञान में लेकर तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था, जिसकी जांच रिर्पोट न मिलने पर छात्रनेताओं ने अस्पताल में सीएमएस के खिलाफ मोर्चाबंदी की। उन्होने जांच रिपोर्ट तीन से चार दिन में देने का आश्वासन दिया। छात्र नेता रिपुंजय रमन पाठक ने जांच पूरी होने तक दोषी डॉक्टर को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान अमित सिंह, प्रवीण सिंह, तेज प्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, रणजीत चौहान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें