बलिया। स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की कक्षा के छात्रों को परीक्षा अनिवार्य करने के विरोध में शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्रों ने यूजीसी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी द्वारा जबरन थोपे गए तुगलकी फरमान को जिले के छात्र स्वीकार नहीं करेंगे और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।