बलिया। कुंवर सिंह कॉलेज के छात्रनेताओं की बैठक छात्रसंघ भवन परिसर में बुधवार को आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों से धन उगाही का केंद्र बन चुका है। मनमाने तरीके से बिना परीक्षा कराए ही छात्रों को फेल या अनुपस्थित या बैक दिखाकर छात्रों से पैसा वसूला जा रहा है। कहा कि हम छात्र जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के इस मनमानी रवैया को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अजीत यादव ने कहा कि हम लोगों की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं मानता है तो हम लोग बाध्य होकर कुलपति एवं कुलसचिव के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विशाल यादव, रवि यादव, मोहित चौधरी, आदित्य सिंह, मिथिलेश, अजीत यादव, शमशेर यादव, पंकज, अमरेश, विश्वजीत, हरिओम, सूरज शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता बृजेश यादव तथा संचालन सिंटू यादव ने किया।