श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज और पीजी कॉलेज दुबे छपरा में छात्रसंघ चुनाव 29 को
बैरिया। तहसील क्षेत्र के श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी व पीजी कॉलेज दुबे छपरा छात्र संघ चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर इन महाविद्यालयों में 20 सितंबर को नामांकन, 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 22 सितंबर को नामांकन पत्र वापसी व उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। 29 सितंबर को मतदान, मतगणना, परिणाम घोषणा व विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण होगा।