फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात करते वक्त छात्रा छत से नीचे गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के करनई ग्राम में मंगलवार की रात ग्यारहवीं की छात्रा छत पर मोबाइल से बात करते समय नीचे गिर पड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संत यतीनाथ विद्यापीठ सुखपुरा की छात्रा सोनम (16) पुत्री श्याम बिहारी कक्षा 11 में पढ़ती थी। वह मंगलवार को दूसरी पाली में पढ़ने भी आई थी। रात करीब आठ बजे छत पर चढ़कर टहलते हुए मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। बात करने में इतनी मशगूल थी कि वह छत के किनारे पहुंची और नीचे गिर पड़ी। छत से गिरने के साथ ही वह बेहोश हो गई। घरवालों को उसके छत से गिरने की जानकारी तत्काल नहीं हो पाई। जब जानकारी हुई तो काफी देर हो गई थी। आनन-फानन में उसके घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें