रेलवे ट्रैक पार करते समय थोड़ी सी असावधानी लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के सामने शुक्रवार की सुबह एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि रजनीश कुमार मिश्र (15) पुत्र निर्भय नारायण मिश्र सहतवार स्थित केडी विद्यालय में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। शुक्रवार की सुबह गांव से पैदल वाहन पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर जा था। इस दौरान ट्रैक पार करते समय अप सारनाथ एक्सप्रेस की की चपेट में में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।