फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: बावर्दी रील या वीडियो अपलोड किया तो नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन ने पुलिस अधीक्षकों को रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया पॉलिसी के निर्देशों का पालन कराने को कहा है। हाल ही में मुरादाबाद और अमरोहा में बावर्दी रील और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद सख्ती की गई। एसपी ने राजनीतिक दल, व्यक्ति और विचारधारा पर कोई टिप्पणी, उससे संबंधित कोई भी अन्य सामग्री या हथियार प्रदर्शित करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने को कहा है। अश्लील भाषा और तस्वीर भी पोस्ट नहीं हो न ही किसी जाति धर्म, व्यवसाय, लिंग, क्षेत्र, राज्य पर दुराग्रहपूर्ण टिप्पणी, सरकार या उसकी नीतियों, कार्यक्रमों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकरणों में टिप्पणी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें