नगर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से तिरपाल हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक
- फोटो : Archive
बलिया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा से तिरपाल हटाकर अनावरण कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं और समाजसेवियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि दो वर्षों से प्रतिमा को तिरपाल से ढककर रखा गया है, लेकिन बार-बार मांग और ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक अनावरण नहीं कराया। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि मातृभूमि के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप की प्रतिमा को दो वर्षों से तिरपाल में ढंक कर रखना क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लोगों के सम्मान से जुड़ा मामला है। संवाद