फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रिश्वत लेते वायरल वीडियो प्रकरण की जांच में लिए गए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसीलदार न्यायालय में पेशकार की ओर से रिश्वत लेते वायरल वीडियो प्रकरण की जांच कर रहे तहसीलदार ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार ने नाजिर के समक्ष दोनों का बयान कलमबद्ध किया। मौके पर शिकायतकर्ता विनोद मानव ने पूरे प्रकरण में तहसीलदार की ओर से जांच कराने पर असंतोष जताया तथा ज्ञापन देकर इस जांच पर असहमति जताते हुए अपना बयान दिया। आरोपी पेशकार ने वायरल वीडियो में लिए जा रहे पैसे को कथित घूस के बजाय अपना बकाया पैसा बताया।
मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था के जिला संयोजक विनोद मानव ने तहसीलदार न्यायालय में पेशकार की ओर से गत 25 दिसंबर को घूस लेने का वीडियो वायरल करने की जिम्मेदारी ली थी और पेशकार पर विभागीय कार्य कराने के लिए तहसीलदार को देने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरे मामले में तहसीलदार की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए मानव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज किसी अन्य सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। मानव ने बताया कि प्रकरण की किसी अतिरिक्त सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराए बिना मामले की सत्यता सामने आना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें