पदयात्रा के दौरान चितवड़ागांव में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी व अन्य।
- फोटो : BALLIA
चितबड़ागांव। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार सुबह कस्बा के वार्ड नंबर सात चितेश्वर नगर स्थित चितेश्वर नाथ मंदिर से अपनी पदयात्रा आरंभ करके पूरे नगर में भ्रमण किया। पद यात्रा के दौरान उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों का हाल-चाल जाना एवं सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। पदयात्रा में उनके साथ अमरजीत सिंह, शशिकला तिवारी, धीरेंद्र नाथ तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, मनीष तिवारी, संदीप तिवारी, गोपाल तिवारी, अविनाश सिंह, अरविंद तिवारी, अमित वर्मा, अवनींद्र सिंह, विक्रम विशाल यादव, प्रभुनाथ तिवारी, नवनीत कुमार सिंह, वरुण सिंह के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी व सभासद रहे।