फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जिला खेल कार्यालय की ओर से बालक राज्य आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अक्तूबर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मेरठ, गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बागपत, आगरा, वाराणसी के अलावा मेजबान बलिया की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अंडर 18 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। फाइनल मुकाबला 23 अक्तूबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें बुधवार से बलिया पहुंचने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें