फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कृषि रक्षा इकाई खेजुरी पंदह का भवन जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी। ग्राम सभा में स्थापित ब्लॉक स्तरीय राजकीय कृषि रक्षा इकाई खेजुरी पंदह का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसके कारण वहां नियुक्त कर्मचारी अगल-बगल के स्थानों पर बैठकर किसी तरह से अपना कार्य पूरा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा के राजकीय कृषि रक्षा इकाई खेजुरी पंद्रह का निर्माण ग्राम सभा में दो एकड़ जमीन को अधिग्रहीत कर वर्ष 1980 में भवन निर्मित किया गया था जो भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसके छत से बरसात के दिन में पानी का एक बूंदग भी बाहर नहीं गिरता है। जिसके कारण यहां बीज, कीट नाशक दवा आदि नहीं रखा जाता है। इसके चलते किसानों को समय से बीज व कीटनाशक दवा नहीं मिल पाता हैं। प्रभारी बीज गोदाम करमचंद भारद्वाज ने बताया इस रक्षा इकाई के लिए गोदाम खेजुरी में नहीं है। इसे पंद्रह ब्लॉक के नजदीक अत्यंत निर्जन स्थान में निर्मित किया गया है, जहां किसी भी प्रकार से किसी सामान का भंडारण नहीं किया जा सकता। यह प्रक्रिया और समस्या को दूर करने के लिए पूर्व में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा बहेरी मासूमपुर में एक भवन किराए पर लिया गया। जिसमें सामग्रियों को रखा जाता था, लेकिन वर्तमान समय में वह स्थान भी नहीं रहा। प्राविधिक सहायक योगेश कुमार ने बताया कि हम मजबूर हैं, शासन को कई बार भवन की जर्जर इसकी सूचना दी गई है। लेकिन शासन द्वारा पहल न किए जाने से हम अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से नहीं दे पाते है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रक्षा इकाई में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए शासन के पास पत्र भेजा जा चुका है। यही पूरी तरह से जर्जर हो चुके भवन के जीर्णोद्धार के लिए कई बार मांग पत्र भी सक्षम विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। लेकिन पारित कार्यवाही ना होने के कारण पंदह बाल ब्लॉक के सभी छोटे-बड़े किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें