कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई स्टांप की दुकान पर जांच के दौरान उपस्थित लोग।जागरुक पाठक
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित एक स्टांप विक्रेता की दुकान पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को टीम ने छापा मारा। इस दौरान स्टांप विक्रेता गणेश उपाध्याय की आईडी गांव की मिलने पर बंद करा दिया गया। साथ ही दुकानदार को नोटिस दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उसके खिलाफ फर्जी स्टांप बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर मेरे निर्देश पर अभिजात सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। मौके से फर्जी स्टांप बेचने का कोई साक्ष्य नहीं मिले। उसकी आईडी जांच में गांव क्षेत्र की निकली, जिस पर आईडी को बंद करा दिया गया। नियमानुसार आईडी के पता ही संचालन हो सकता है। अब वह आईडी का कभी भी उपयोग नहीं कर सकेगा। साथ ही उसे नोटिस थमाई गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।