फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू घोंपकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। बांसडीह थाना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली में दो लोगों में छोटी सी बात को लेकर इतना विवाद बढ़ा कि 55 वर्षीय अधेड़ को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने अधेड़ को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, वहां से चिकित्सक ने बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कैथवली निवासी सत्य नारायण ठाकुर उम्र 55 वर्ष मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति जो साइकिल से जा रहा था से बाइक टच हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि साइकिल सवार ने सत्य नारायण को चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें