फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: सड़क हादसे में SSB जवान की मौत, पेड़ से टकराई थी कार, खुद चला रहे थे

Sat, 01 Apr 2023 09:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

अवकाश पर अपने गांव आए सीमा सुरक्षा बल गोरखपुर में तैनात जवान की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। हादसे से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवकाश पर अपने गांव आए एसएसबी गोरखपुर में तैनात जवान की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। हादसे से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी संतोष सिंह (36) पुत्र श्यामदेव सिंह दस दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आए थे। शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए थे। कार स्वयं चलाते हुए घर लौट रहे थे। भगवान पुर गांव के सामने कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई और जवान की मौत हो गई। सूचना पर दोकटी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

कार में फंसी थी लाश

जेसीबी मंगाकर गाड़ी को खिंचवाया। उसमें फंसी लाश को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव को पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। संतोष सिंह अपने पीछे अपने पत्नी, एक पुत्र सूरज (17), दो पुत्री कुमारी लवली (18), खुशी (14) को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें