फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धार्मिक पुस्तकों के वितरण से दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
नवरात्र पर्व के दौरान गोठहुली ​गांव ​स्थित मां दुर्गा के पंडाल परिसर में महिलाओं में दुर्गा चाल - फोटो : Archive
विज्ञापन
बलिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक जाकिर हुसैन ने दशहरा पर हनुमानगंज ब्लॉक के गोठहुली गांव में महिलाओं को नवरात्र व्रत कथा, दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा की पुस्तकें भेंट कर भाईचारी का संदेश दिया। जाकिर हुसैन ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से यह कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। पंडाल समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गांव में पिछले कई वर्षों से दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। इस वर्ष पंडाल को राजस्थान के कोटा स्थित त्रिकुटा देवी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसके निर्माण और आयोजन में समिति के सदस्यों, जनसेवकों और समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें