खेलकूद समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश खांडेकर एवं विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से बच्चे स्वस्थ रहते हैं साथ ही उनके हार-जीत में समान रखकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सौहार्द, धैर्य और साहस जैसे गुण विकसित होते हैं। ऐसे गुणों से संपन्न बच्चे स्वाभिमानी, शक्तिशाली तथा वैश्विक सौहार्द स्थापित करने वाले राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्या भारती के इस तरह के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि टाउन एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रांतीय निरीक्षण चिंतामणि सिंह प्रस्ताविकी प्रस्तुत करके समारोह के उद्देश्यों स्पष्ट किया। अतिथियों का परिचय नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के प्रधानाचार्य श्रवण सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। इस मौके पर प्रेमधर पांडेय, भूदेव मिश्र, गिरीश चतुर्वेदी, कामेश्वर नाथ पाठक, कमलेश सिंह, संजय शुक्ल, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, प्रेमनाथ सिंह, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।