फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णछपरा ने सोनबरसा को 3-1 से हराया

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा मठिया प्रांगण में बालीबाल मैच प्रतियोगिता - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। स्वामी जी महाराज बाबा वॉलीबाल प्रतियोगिता तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा स्थान के प्रांगण में बुधवार को कर्णछपरा व सोनबरसा की टीम के बीच खेली गई। मैच का उद्घाटन भाजपा नेता फौजी अंगद मिश्र ने फीता काटकर किया। रोमांचक मुकाबले में कर्णछपरा की टीम 3-1 के अंतर से विजयी हुई। पूर्व निर्धारित पांच चक्र के लिए मैच शुरू हुआ। पहले राउंड में कर्णछपरा की टीम ने 25-22 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में 25-19 के अंतर से जीत हासिल की। ज्यों-ज्यों राउंड बढ़ते गए, मैच का रोमांच भी बढ़ता गया। दर्शक दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे। तीसरे राउंड के संघर्षपूर्ण मुकाबले में सोनबरसा की टीम ने 25-21 अंकों के अंतर से जीत हासिल की। चौथा राउंड काफी संघर्षपूर्ण रहा जिसमें एक बार फिर कर्णछपरा की टीम 26-24 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर ली। निर्णायक मंडल ने पांचवें राउंड के मैच को कराना उपयुक्त नहीं समझा और कर्णछपरा की टीम को 3-1 के अंतर से विजेता घोषित कर दिया। कर्णछपरा टीम के कप्तान पोलार्ड व सोनबरसा टीम के कप्तान राजा सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें