फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू, खोजेंगे कुष्ठरोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोग के प्रति समुदाय को जागरूक करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। मंगलवार को कुंवर सिंह चौराहे से टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आवास तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी एवं जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. योगेन्द्र दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की गई जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों व उपचार के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में लगभग 133 कुष्ठ रोगी हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें